सूरत। देशभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और टेक्सटाइल हब सूरत भी इससे अछूता नहीं रहा। आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन ने हर साल की तरह इस साल भी फागुन उत्सव का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर व्यापारियों, समाजसेवियों, राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों का संगम देखने को मिला।
सैकड़ों व्यापारियों ने फूलों की होली खेली और नृत्य-संगीत के साथ इस आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में 800 से 1000 लोग उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाया।
संयोगवश, आज ही के दिन आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल का जन्मदिन भी था। इस मौके पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा शहर मंत्री किशोर बिंदल,नारकोटिक्स राजस्थान के निदेशक घनश्याम सोनी,राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत,साउथ गुजरात टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (SGTTA) के पदाधिकारी,अनिल अग्रवाल (विपुल साड़ी),सुभाष अग्रवाल (सुभाष साड़ी)ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी,आदर्श रामलीला ट्रस्ट के पदाधिकारी,अग्रवाल विद्या विहार के अध्यक्ष सुभाष बंसल,राजपूत समाज के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह जाडेजा, अजमेरा ग्रुप से अजय अजमेरा,बोनोरो वस्त्र से भरत हरियाणवी, आगरा मंडल के पंकज गोयल व पदाधिकारी,SGTTA के प्रमुख सुनील जैन और सचिन अग्रवाल,AKAS के सभी सदस्य एवं मार्केट व समाज के प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए।