श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ द्वारा 113वीं पैदल यात्रा 13 मार्च 2025, गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुई। फाल्गुन महीने की इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान मंदिर पहुंचकर आरती, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत में परम आराध्य ब्रह्मलीन दयालु संत श्रद्धेय बालकदासजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और दो मिनट का मौन रखा गया।
आज की यात्रा के लाभार्थी गोपालसिंह, शांतिलाल, महेंद्रसिंह (सुपुत्र स्व. थानसिंहजी राजपुरोहित, भागली पुरोहितान) थे, जिनका स्वागत प्रकाश भाई बरलूट, प्रवीणसिंह मादा, मदनसिंह बारवा और हनुमानसिंह मादा ने किया। रामणिया प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु तोरण की सर्वाधिक बोली लगाई गई। पैदल यात्रा के सहयोगी कपुरसिंह भागली पुरोहितान का स्वागत भगवानसिंह मोहनगढ़, हनुमानसिंह कुलथाना और भवानीसिंह धींगाणा द्वारा किया गया। बाल यात्रियों का स्वागत लवकुमार, श्रवणभाई मनोरा, श्रवणसिंह तालकिया और मदनभाई सिलोइया ने किया।
पैदल यात्रा संयोजक महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने हाल ही में सूरत के शिवशक्ति मार्केट में समाजबंधुओं को हुए नुकसान पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि नियति के आगे हम असहाय थे, लेकिन अन्याय के खिलाफ मौन रहना अन्याय को बढ़ावा देना है। उन्होंने समाज को एकजुट होने और मातृशक्ति को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सूरत में 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान युवा संघ द्वारा विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देने के लिए संस्था अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत विशेष रूप से पधारे, जिनका स्वागत गंगासिंह रायथल और पपुसिंह साकरणा ने किया। यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने लायक होगा, जिसमें दादी, मां और पोती तीन पीढ़ियों द्वारा सामूहिक रूप से आरती व घूमर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में माताओं द्वारा फागुन की धमाल पर नृत्य किया गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई। यात्रा में पधारे सभी श्रद्धालुओं का आभार श्री मदनसिंह बारवा ने व्यक्त किया।