सूरत। आज सीरवी समाज सूरत में आई माताजी के वेल का भव्य वधावणा किया गया, जिसमें समाज बंधुओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ नृत्य कर वेल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। महिलाओं एवं गैर मंडल ने भी बड़े हर्षोल्लास के साथ इस परंपरा में भाग लिया।
इस अवसर पर समाज के सचिव भंवरलाल ने समाज बंधुओं की वेल के प्रति आस्था को नमन करते हुए वंदन किया। उप सचिव संजय राठौड़ ने बताया कि 600 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी समाजजन हर्षोल्लास से मनाते हैं और आई माताजी के बताए गए नियमों को अपने जीवन में अपनाते हैं। कोषाध्यक्ष हेमराज मुलेवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकार शैतान सिंह ने आई माताजी के भजनों की प्रस्तुति दी और उनके इतिहास की जानकारी दी।
मीडिया प्रभारी पेमाराम सोयल ने बताया कि महिला मंडल, गैर मंडल, स्पोर्ट्स क्लब, नवयुग मंडल एवं पूर्व पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने वेल के आगमन में भाग लिया।
आई माताजी वेल के साथ आए जति बाबा मंडली के पुना बाबा, महेंद्र बाबा (मध्यप्रदेश), खेता महाराज, शंकर हाम्बड़ और राजेंद्र परिहार का सीरवी समाज सूरत की ओर से सम्मान किया गया।
इस भव्य आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।