IMG-LOGO
Share:

ऐतिहासिक प्रवास सम्पन्न कर शांतिदूत महाश्रमणजी का सरदारशहर से मंगल विहार

IMG

ऐतिहासिक प्रवास सुसम्पन्न कर सरदारशहर से शांतिदूत का मंगल विहार

- सरदारशहर वासियों ने दी आराध्य को भावपूर्ण विदाई

- भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पहुंचे आचार्यश्री के दर्शनार्थ

बड़ी सवाई, चूरू (राजस्थान)।शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी ने आज प्रातः सरदारशहर से तेरापंथ भवन से मंगल विहार किया। अपनी जन्म धरा पर लगभग 9 वर्षों बाद पधारे आचार्यश्री का यह 22 दिवसीय प्रवास अनेक रूपों में ऐतिहासिक रहा। आचार्यप्रवर के विहाड के समय मानों पूरा सरदारशहर अपने आराध्य को भावपूर्ण विदाई देने उपस्थित था। हर ओर एक ही श्रद्धा स्वर सुनाई दे रहा था- गुरुवर पुनः जल्दी आना। 

प्रातः लगभग सात बजे आचार्यश्री ने तेरापंथ भवन से प्रस्थान किया। मार्ग में साध्वियों के प्रवास स्थल पर पधार कर मंगलपाठ फरमाया एवं फिर तेरापंथ के प्रथम मंत्रीमुनि श्री मगनलाल जी के समाधि स्थल पर भी गुरुदेव का पदार्पण हुआ। जन उद्धार करते हुए शांतिदूत श्री महाश्रमण अब छापर चातुर्मास की ओर अग्रसर हो गए। लगभग 9 किलोमीटर का विहार कर आचार्यप्रवर सवाई बड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवास हेतु पधारे।

*भाजपा प्रवक्ता पहुंचे शांतिदूत के दर्शनार्थ*
मध्यान्ह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार सरकार के मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ पहुंचे। प्रायः प्रतिवर्ष वे आचार्यश्री के सान्निध्य में उपस्थित होते रहते है। आचार्यवर से आशीर्वाद ग्रहण कर कई राष्ट्रीय एवं सामाजिक बिंदुओं पर उन्होंने आचार्य से चर्चा की।

*बेहतरीन म्यूजियम है 'महाप्रज्ञ दर्शन' - श्री शाहनवाज*
आचार्य श्री से आशीर्वाद ग्रहण कर शहनवाज हुसैन मेगा हाईवे पर स्थित प्रेक्षाप्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के समाधि स्थल शांतिपीठ पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से नवनिर्मित विश्वस्तरीय 'महाप्रज्ञ दर्शन' म्यूजियम का अवलोकन किया। श्री शाहनवाज ने कहा- मुझे याद है कि मेरे जीवन में मुझे आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी से आशीर्वाद ग्रहण करने का भी मौका मिला। आज उनकी समाधि पर दर्शन किए। यहां पर बेहतरीन म्यूजियम बना है। इस तरह के म्यूजियम हिंदुस्तान में बहुत कम है इसके लिए मैं आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति प्रणत हूं जिनकी प्रेरणा से यह शानदार म्यूजियम यहां बना है। पूरे देश में जो भी अहिंसा, शांति में यकीन करते हैं चाहे वह किसी भी धर्म, जाति के हो उन्हें यहां अवश्य आना चाहिए।

*बीकानेर की ओर बढ़ते ज्योतिचरण*
आचार्यश्री 18 मई को राजासर होते हुए आगे 22 मई को कालू, 23-24 को लूणकरणसर, 4-5 जून को नोखा आदि क्षेत्रों में पधारेंगे। 12 से 17 जून तक का प्रवास बीकानेर, गंगाशहर में रहेगा।

 

       *जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा*

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor