चेन्नई।लाड़नूं नागरिक परिषद चेन्नई द्वारा 90 सदस्यों के समूह ने तिरुपति बालाजी मंदिर की यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भक्तों के आध्यात्मिक विकास और आपसी मेलजोल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
सभी सदस्यों ने निर्धारित समय पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। विशेष दर्शन टिकट की सुविधा दी गई थी, मंदिर प्रबंधन द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे दर्शन सुचारू रूप से संपन्न हुए।दर्शन के बाद समूह ने पास के रमणीय स्थल पर पिकनिक का आनंद लिया। विभिन्न खेल, योग, भजन-कीर्तन, खानपान और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। दर्शन कर समूह ने वापसी यात्रा शुरू की। सभी यात्री सुरक्षित रूप से अपने अपने गंतव्य पर पहुंचे। इस यात्रा ने सभी सदस्यों को आध्यात्मिक संतुष्टि और आपसी संबंध मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
आयोजन की सफलता में अध्यक्ष श्री तरूण दुगड, व्यवस्थापक श्री अरिहंत चौरडिया, राज नाहटा, विकास भंसाली व गौरव कोठारी का अथक प्रयास और प्रतिभागी का सहयोग सराहनीय रहा। भविष्य में ऐसे और आध्यात्मिक व मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती
.