वर्ष 2021-22 वार्षिक साधारण सभा
सूरत।तेरापंथ महिला मंडल सूरत की वार्षिक साधारण सभा दिनांक 16 जुलाई 2022 शनिवार को दोपहर 2:00 बजे तेरापंथ भवन सिटी लाइट के शुभम हॉल में आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुनि श्री उदित कुमार जी के प्रेरणा पाथेय से हुई। तत्पश्चात मंडल की बहनों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति की। मंत्री सीमा जी भोगर ने गत वर्ष की साधारण सभा के मिनट का वाचन किया। अध्यक्षा राखीजी बैद ने स्वागत वक्तव्य दिया। उपाध्यक्ष चंदाजी भोगर ने संविधान का वाचन किया। कन्या मंडल संयोजिका सुश्री रायना ने कन्या मंडल के 2021-22 मैं हुए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री सीमा जी भोगर ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन दिया। कोषाध्यक्ष पूर्णिमा जी गादिया ने 2021-22 के आय-व्यय का ब्यौरा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कनक जी बरमेचा ने शुभेच्छा व साधारण सदस्यों के लिए क्या करनीय है उसके बारे में बतलाया। सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, परामर्शक, विशेष आमंत्रित व सभी पूर्व अध्यक्षों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और मंडल को शुभेच्छा दी। कार्यक्रम के पश्चात मंडल के सभी बहनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई। मंच का कुशल संचालन श्रीमती प्रतीक्षा बोथरा ने किया और आभार ज्ञापन श्रीमती सुषमा बोथरा ने किया ।