IMG-LOGO
Share:

मुनिसुव्रत स्वामी के जयकारों से गुंजा कुशल वाटिका

IMG

गिरनार भक्त मण्डल द्वारा घंटनाद व शंखनाद के ध्वनियों से हुआ मुनिसुव्रत स्वामी का पक्षाल
कुशल वाटिका में शनिवार को लगा मेला
बाडमेर 02 दिसम्बर। स्थानीय कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार कों सैकड़ो श्रद्वालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की और मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के जयकारों से गुंज उठा कुशल वाटिका। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण शनिवार को विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावों से पधारे श्रद्वालुओं कुशल वाटिका पहुंच कर दर्शन वन्दन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा का आनन्द लिया। बोथरा ने बताया कि शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 7.30 बजे से भक्तो का दर्शन व पूजा के लिए आना-जाना शुरू हो गया जो पुरे दिन मेले का माहौल बना रहा। हर शनिवार को हजारो भक्त दर्शन कर खुशहाली की कामना करते है। शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 08.00 बजेे गिरनार भक्त मण्डल द्वारा घंटनाद व शंखनाद व ढोल की थाप लय व सुर के साथ भक्ति भावना के माध्यम से भगवान का पक्षाल किया गया और विधि-विधान व श्लोक के साथ केशर पूजा व भक्तिमय आरती की गई। भक्तों द्वारा केशर पूजा करने से मन को शान्ति जैसा आनन्द मिल रहा था। जहां कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से भाता प्रभावना दी गई। कुशल वाटिका उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा ने बताया कि कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल व आरती का लाभ कांतिमणि परिवार, केशर पूजा बाबुलाल टीलचन्द बोथरा परिवार द्वारा लिया गया, जिनका ट्रस्ट मण्डल द्वारा अनुमोदना की गई। कुशल वाटिका शनिवार मेले में कुशल वाटिका उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा, निर्माणमंत्री शंकरलाल धारीवाल, ट्रस्टी सम्पतराज धारीवाल सनावड़ा, कैलाश धारीवाल, चम्पालाल बोथरा, सम्पतराज बोथरा अवतारी, चन्द्रप्रकाश बोथरा, प्रकाश लूणिया, कपिल धारीवाल, अशोक सेठिया, विपुल बोथरा, भरत संखलेचा, प्रकाश बिश्नोई, हितेश डूंगरवाल सहित ट्रस्ट मण्डल के साथ साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद, गिरनार भक्त मण्डल, कुशल वाटिका मित्र मण्डल, सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor