IMG-LOGO
Share:

तेरापंथ युवक परिषद् - सूरत की वर्ष 2022-'23 हेतु नवगठित कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

IMG

सूरत।
तेयुप-सूरत:-अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की संख्याबल की दृष्टि से बृहद् एवं श्रेष्ठ परिषद् तेरापंथ युवक परिषद् - सूरत का वर्ष 2022-23 हेतु नवगठित कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिनांक 29 जून 2022 प्रातः10:00 बजे मुनि श्री उदित कुमार जी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में जैन संस्कार विधि द्वारा  अनिल चंडालिया के निवास स्थान पर हुआ।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नवकार मंत्र के साथ हुई विजय गीत का संगान तेयुप भजन मंडली द्वारा किया गया। श्रावकनिष्ठा पत्र का वाचन महासभा न्यासी एवं अक्षय तृतीया व्यवस्था समिति अध्यक्ष संजय सुराणा द्वारा किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष  गौतम बाफना द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष अमित सेठिया एवं संपूर्ण कार्यकारिणी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। जैन संस्कारको की टीम ने नव मनोनीत अध्यक्ष को मंत्रोच्चार द्वारा वर्धापित्त किया एवं निवर्तमान अध्यक्ष गौतम बाफना द्वारा नवमनोनीत अध्यक्ष  अमित सेठिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अमित सेठिया ने अपने वक्तव्य में युवा साथियों को इस चातुर्मास में मुनि श्री उदित कुमार जी स्वामी का सानिध्य प्राप्त हुआ है तथा इस वर्ष गुरुदेव भी सूरत अक्षय तृतीया हेतु पधार रहे हैं इन दोनों अवसरों पर धर्मसंघ में तन मन और धन से समर्पित होना है तथा पूरे वर्ष कंधे से कंधा मिलाकर संघ की सेवा करना है। नव मनोनीत अध्यक्ष अमित सेठिया ने अपने पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ अक्षय तृतीया व्यवस्था समिति अध्यक्ष  संजय सुराणा द्वारा दी गई।
इस अवसर पर महासभा राष्ट्रीय सहमंत्री  अनिल चंडालिया,जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष  नरपत कोचर, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती राखी बैद,अणुव्रत समिति ग्रेटर सूरत मंत्री सुनील श्रीश्रीमाल, तेरापंथ युवक परिषद उधना अध्यक्ष  सुनील चंडालिया द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
मुनि श्री ने तेरापंथ युवक परिषद वर्ष 2022-23 की नई कार्यकारिणी टीम को शुभकामनाएं दी, मंगल पाठ सुनाया एवं गुरुदेव सूरत पधार रहे हैं इस अवसर पर जो भी दायित्व मिले उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
संपूर्ण युवा शक्ति ने त्रिपदी वंदना कर मुनि श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
तेयुप सूरत वर्ष 2022-'23 पदाधिकारीगण
अध्यक्ष:-श्री अमित सेठिया
निवर्तमान अध्यक्ष :- गौतम बाफना
उपाध्यक्ष प्रथम :- सचिन चंडालिया
उपाध्यक्ष द्वितीय :- विजय सुराणा
मंत्री :- अभिनंदन गादिया
सहमंत्री प्रथम :- मनीष परमार
सहमंत्री द्वितीय :- प्रमोद कोठारी
कोषाध्यक्ष:- अरविंद बैद
संगठन मंत्री :- विनोद चोपड़ा
सचेतक:- गौतम दफ्तरी
मीडिया प्रभारी ;/ सिद्धार्थ कोठारी 

AMC मुख्य संयोजक श्री अमित सेखानी

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor