सूरत।लॉयंस इंटरनेशनल और लॉयंस क्लब अठवा लाइंस द्वारा खोडियार नगर महाराणा प्रताप सर्किल स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर गोडादरा में पानी की प्याऊ का लोकार्पण स्व.सीताराम अग्रवाल की पुण्य स्मृति में लॉयन प्रमोद अग्रवाल के सहयोग से किया गया।प्याऊ उद्घाटन में डिस्टिक गर्वनर दीपक पखाले,मुख्य अतिथि मोना देसाई,गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रीजन चेयरमैन जोन 3 के लॉयन और पूर्व पार्षद MJG डॉ.रविंद्र पाटिल, लॉयन निशी अग्रवाल,प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन ललित जैन, लॉयन संजय गुज्जर, लॉयन लता अब्बानी, लॉयन परेश पटेल आदि उपस्थित रहे।