टंडियारपेट, चेन्नई ; साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल के द्वारा जून महीने की कार्यशाला "जागरूकता अभियान माह" (awareness drive month) के रूप में, तेरापंथ सभा भवन, टंडियारपेट, चेन्नई में समायोजित हुई।
साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञा ने कहा कि कन्याओं में स्कूली शिक्षा के साथ, आध्यात्मिकता का विकास होने से परिवार के सत् संस्कार प्रवद्धमान होते हैं। चेन्नई कन्या मण्डल इस चातुर्मास काल में स्वयं नियमित आने का लक्ष्य रखें एवं अपने साथ और भी कन्याओं को जोड़े।
महिला मण्डल अध्यक्षा पुष्पा हीरण के नेतृत्व में कन्या मंडल की इस क्षेत्र की कन्याओं के साथ गोष्टी की गई। नये सदस्य भी बने और कन्या सदस्यों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया। कन्या मंडल संयोजिका ने मण्डल के गतिविधियों की जानकारी दी। गोष्ठी में कन्याओं को अपनी रुचि अनुसार कार्य करने की प्रेरणा दी गयी।
कार्यशाला के दूसरे चरण में कन्या मण्डल ने *अनाथाश्रम* जाकर बच्चों से मुलाकात करके वार्तालाप किया। वहां बच्चों को जरुरतमंद एवं आवश्यकतानुसार सामग्री प्रदान की गयी।