IMG-LOGO
Share:

सरकार ने जंत्री दोगुना करने के निर्णय को 63 दिन के लिए किया स्थगित

IMG


अब 15 अप्रैल से नई जंत्री का होगा अम्ल, 11 फरवरी को सुबह राज्य सरकार का मेसेज सोश्यल मीडिया में वायरल


सूरत।पिछले शनिवार की शाम 4 फरवरी को पूरे राज्य में जंत्री की कीमत को दोगुना करने के लिए अचानक परिपत्र जारी कर राज्य सरकार ने 5 फरवरी, 2023 से अम्ल में लाने की 
 घोषणा की थी। ठीक एक सप्ताह के बाद शनिवार 11 फरवरी की सुबह यह खबर वायरल हुई है कि राज्य सरकार ने अब जंत्री दोगुनी करने के फैसले को तत्काल (63 दिनों के लिए) स्थगित करने का फैसला किया है।

 

जानकारी का कहना है कि क्रेडाई गुजरात और बिल्डरों के कई संगठन और संघ राज्य सरकार पर दबाव के चलते सरकार ने नई जंत्री के कार्यान्वयन में 63 दिनों की छूट दी है। यह बिल्डरों के लिए ऑक्सीजन की तरह है। अब अगले 62 दिनों में बिल्डरों को जो करना है करना होगा।
सरकार द्वारा अचानक लिये गये फैसले से बिल्डर लॉबी में नाराजगी और असंतोष देखा गया। विभिन्न बिल्डर संघों द्वारा सोमवार और मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी की गई। मुख्यमंत्री ने बिल्डरों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया था।


मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद भी समाधान होता नहीं देख शुक्रवार को राज्य भर के प्रत्येक जिला कलेक्टर को जिला स्तर पर बिल्डर एसोसिएशनों द्वारा शिकायती पत्र दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने कल भी स्टांप ड्यूटी अधीक्षक के साथ बैठक कर जंत्री के रेट पर चर्चा की थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से आज शनिवार को सुबह एक आधिकारिक संदेश भेजा गया। इस संदेश में जानकारी दी गई कि प्रदेश में नई जंत्री दरें 15 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएगी।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor