IMG-LOGO
Share:

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन संरक्षण का आयोजन आज

IMG

इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रवार को गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे


अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल तेरापंथ जैन समाज का वृहद महिला संगठन है, जिसके अंतर्गत भारत एवं नेपाल में 500 से अधिक शाखाओं के माध्यम से लगभग 60000 महिला सदस्य सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं संस्कृति के उद्देश्यों के साथ गत पांच दशक से निरंतर गतिशील है। 

संस्था का 49 वां राष्ट्रीय अधिवेशन संरक्षणम 20 से 22 सितंबर 2024 तक आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य एवं साध्वी प्रमुखाश्री विश्रुत विभाजी के मार्गदर्शन में संयम बिहार सूरत में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रवार 20 सितंबर को गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत पधारेंगे। तीन दिवसीय अधिवेशन का पहला सत्र शुक्रवार के सायं 3 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि रविवार को सुबह 9 बजे से शुरु होगा। 

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा ने बताया कि तेरापंथ धर्म संघ के वर्तमान आचार्य महाश्रवण जी के मार्गदर्शन में यह संस्था आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में महिला उत्थान के लिए कार्यरत है। संस्था के चार मुख्य योजनाएं आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना, कन्या विकास योजना, स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज एवं समृद्धि राष्ट्रीय योजना का समावेश हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर सम-सामयिक विषय जनहित प्रवृत्तियां एवं विविध कार्यशालाएं भी आयोजित होती रहती है। उन्होंने कहा कि अधिवेशन एक सशक्त मंच होता है,जिसमें देश भर के लोग एक मंच पर 
होते हैं। 

नीलम सेठिया, कल्पना वैद एवं मधु देरासरिया ने बताया कि अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में संस्कार, संस्कृति, संगठन, संबंध, सम्यकतत्व एवं सौहार्द जैसे महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ  सम-सामयिक विषयों पर प्रशिक्षण एवं वक्तृत्व रहेंगे। अधिवेशन में देश के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 1700 महिला प्रतिनिधि सहभागी बनेंगी। महिलाओं की जिज्ञासाएं एवं उनके समाधान का सत्र भी अधिवेशन की कार्यशाला में सम्मिलित है।

अनिताबेन एवं श्रीमती नीतु ओस्तवाल ने बताया के अधिवेशन के अवसर पर संस्था का सर्वोच्च अलंकरण श्राविका गौरव सुश्री कमला कठौतिया को एवं सीतादेवी सरावगी पुरस्कार 2024 सुश्री नीतू चोपड़ा एवं श्रीमती तारा दुगड को प्रदान किया जाएगा। अधिवेशन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में केंद्रीय टीम एवं तेरापंथ महिला मंडल सूरत की बहनें उत्साह के साथ सक्रिय हैं।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor