IMG-LOGO
Share:

दुनियाभर के शहरों की टॉप लिस्ट में 19वें नंबर पर पहुंचा मुंबई, लोकल ट्रेन की वजह से मिली यह सौगात

IMG

 मुंबई।दुनिया के सबसे अच्छे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम वाले शहरों की लिस्ट में मुंबई को 19वां स्थान मिला है। शहर के जटिल स्थानीय ट्रेन नेटवर्क और चलो पे ऐप की शुरुआत की वजह से मुंबई को यह स्थान हासिल हुआ है। इस लिस्ट में शामिल होने वाला मुंबई एकमात्र भारतीय शहर है।

टाइम आउट ने यह लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, मुंबई के 81 प्रतिशत स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम उपयोग करने में सुविधाजनक लगता है। मुंबई की लोकल ट्रेन से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। इसके अलावा, यहां ऑटो रिक्शा, बस सर्विस और टैक्सी से ट्रैवल करने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। लिस्ट में शहर की इन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस का भी उल्लेख किया गया है।

लिस्ट में कहा गया है, “क्या आप मुंबई गए हैं यदि आपने यहां की लोकल ट्रेन में समय नहीं बिताया है? 81 प्रतिशत स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन द्वारा मुंबई में ट्रैवल करना आसान है और यह प्रणाली निश्चित रूप से महानगर में चलती रहेगी, जिसमें लाखों लोग शहर की बसों, रिक्शा, मेट्रो और टैक्सियों का दैनिक आधार पर उपयोग करते हैं। शहर ने चलो पे ऐप भी पेश किया है, जो भारतीय सार्वजनिक परिवहन के लिए अग्रणी और सभी चीजों को थोड़ा सा आसान बना रहा है।”

मुंबई के अलावा, जापान, ताइवान और चीन समेत अन्य एशियाई देशों के शहरों को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। लिस्ट में जगह बनाने वाले छह अन्य एशियाई शहरों में टोक्यो (तीसरे नंबर पर), सिंगापुर (छठे नंबर पर), हांगकांग (सातवें नंबर पर), ताइपे (आठवें नंबर पर), शंघाई (नौवें नंबर पर) और बीजिंग (18वें नंबर पर) हैं।

लिस्ट में शामिल यूरोपीय शहरों में बर्लिन (पहले नंबर पर), प्राग (दूसरे नंबर पर), कोपेनहेगन (चौथे नंबर पर), स्टॉकहोम (पांचवें नबर पर), एम्स्टर्डम (10वें नंबर पर), लंदन (11वें नंबर पर), मैड्रिड (12वें नंबर पर), एडिनबर्ग (13वें नंबर पर) और पेरिस (14वें नंबर पर) न्यूयॉर्क (15वें नंबर पर), मॉन्ट्रियल (16वें नंबर पर), और शिकागो (17वें नंबर पर) सूची में उत्तर अमेरिकी शहर शामिल हैं।

टाइम आउट ने दुनियाभर के 50 से ज्यादा शहरों में 20,000 से अधिक स्थानीय लोगों का सर्वेक्षण किया गया और उनसे सवाल किया गया कि क्या पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के जरिए यात्रा करना उनके आसान रहा, जिसके आधार पर लिस्ट तैयार की गई। 19 चुनिंदा शहरों में पांच में से कम से कम चार लोगों ने स्थानीय आवागमन प्रणालियों की प्रशंसा की।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor