बैंगलोर। जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो द्वारा मुगाबू रिसॉर्ट में जश्न-ए-रंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 लोगों ने भाग लिया और ग्लैमर के साथ होली का आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सुनील मेहर द्वारा अतिथियों और प्रतिभागियों के स्वागत से हुई। सभी लोगों ने जैविक रंगों, डीजे म्यूजिक, रेन डांस और विशेष व्यंजनों के साथ जमकर मस्ती की।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय संगठन की उपाध्यक्ष स्वेता राखेचा के नेतृत्व में परियोजना समन्वयक ललिता बोथरा और परियोजना निदेशक चंदनबाला चोरडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोनिका कुमत और ललिता बोथरा द्वारा आयोजित मजेदार खेलों ने सभी का खूब मनोरंजन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों ममता मेहता, विक्रम गांधी, विशाल जैन, ममता मुनोथ, सलोनी नाहटा, विशाल जैन और अभय चोरडिया का विशेष योगदान रहा।
गौतम बोथरा और गिरीश राखेचा ने भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए पूर्व अध्यक्ष भरत हंसराज, रतन कटारिया, दिनेश मरोठी के साथ-साथ कोषाध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष रोनक नागोरी और उपाध्यक्ष मनीष मेहता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम के अंत में सचिव दीपिका जैन ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और इस भव्य आयोजन की सराहना की।