सुबह श्याम मंदिर से निकलेगी कलश शोभा यात्रा
सूरत।श्री श्याम प्रचार मंडल,श्री श्याम प्रचार मंडल महिला ईकाई एवं बावलिया बाबा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 8 जनवरी तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जायेगा। संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम वीआईपी रोड ,वेसु सीबी पटेल हेल्थ क्लब पार्टी पलाट श्री वृन्दावन धाम पर होगा। जिसमे प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक व्यास पीठ से कथा वाचक देवी चित्रलेखा भागवत के विभिन्न प्रसंगो का वर्णन करेगी,2 जनवरी को भागवत कथा महात्मय 3 को भगवान के च अवतार,4को सुखदेव आगमन, 5 को नंदोत्स्व 6 को,श्री कृष्ण बाल लीला,7 को रुकमणी विवाह एवं 8 जनवरी को सुदामा चरित्र के साथ कथा का समापन होगा।
अध्यक्ष शिवप्रसाद पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य यजमान ,विशेष यजमान सहित कई दैनिक यजमान भी बनाये गये है। कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल बजावावाला ने बताया की कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए 6 मुख्य संयोजक के नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन कर सबको अलग अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौपीं गयी है। महिला मंडल अध्यक्षा संतोष गाडिया ने बताया कि 2 जनवरी को सुबह 7.30 बजे श्याम मंदिर से कथा स्थल तक बैंड बाजो के साथ बाजते गाजते कलश शोभा यात्रा में करीब 1500 कलश चुनड़ी वेश में सज धज कर महिलाये लेकर चलेगी। इसके अलावा घोडा बग्गी में विभिन्न प्रकार की झांकियों शोभायमान होगी।