IMG-LOGO
Share:

अहमदाबाद-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

IMG

अहमदाबाद गुजरात विधानसभा के चुनाव निकट आते ही भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समेत अन्य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की राज्य में चहल पहल तेज हो गई है| गुजरात का आगामी चुनाव जीतने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में लाने की हरसंभव कोशिशें कर रहे हैं| कुछ दिन पहले गुजरात दौरा कर लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर एक बार गुजरात आ रहे हैं| जानकारी के मुताबिक केजरीवाल शाम से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे| अपने गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल 21 जुलाई को सूरत के टाउन होल में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी घोषणा कर सकते हैं| हाल ही में अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा था कि वह अब हर सप्ताह गुजरात आएंगे| हाल के एक संवाद कार्यक्रम में गुजरात का बिजली मुद्दा उठाया था| अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह राजनीति नहीं बल्कि सेवा करने आए हैं| हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं| पंजाब और दिल्ली में हमने जो कहा वह करके दिखा दिया है| गुजरात में महंगी बिजली को लेकर सवाल उठाया और कहा कि गरीबों के यहां हजारों रुपए का बिजली बिल आता है| जबकि मंत्रियों का हजारों रुपए का बिजली माफ किया जाता है| जो सविधा मंत्रियों की मिलती है वही जनता को भी मिलनी चाहिए| केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात में जनता ने जिन्हें वोट दिए वह लोग मजे कर रहे हैं,क्योंकि उनका बिजली का बिल जीरो आत है| जबकि वोट देनेवाली सामान्य जनता का बिजली बिल हजारों रुपए आता है| अगर किसानों का रात में बिजली दी जाती है तो मंत्रियों को भी रात में बिजली देकर उनरे काम कराने चाहिए|

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor