IMG-LOGO
Share:

डेथ सर्टिफिकेट के आधार पर चाचा ने सगे भतेजे की संपत्ति अपने नाम करवा ली

IMG

वडोदरा . जमीन-जायदाद को लेकर परिवारों में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं| कई बार परिवार के सदस्य ही अपने स्वजन की संपत्ति अपने नाम करवा लेते हैं| ऐसी ही एक घटना वडोदरा से सामने आई है, जिसमें चाचा ने डेथ सर्टिफिकेट आधार पर अपने सगे भतीजे की संपत्ति अपने नाम करवा ली| इस मामले में पुलिस ने फर्जी डेथ सर्टिफिकेट देने वाले भरुच के डॉक्टर को कर मामले की जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक वडोदरा के गोत्री क्षेत्र में एससीआई इंटरनेशनल सिक्युरिटी लिमिटेड नामक कंपनी सुरेशचंद्र शुक्ला अपनी पत्नी वर्षा के साथ शुरू की थी| सुरेशचंद्र शुक्ला के निधन के बाद उनकी पत्नी वर्षा ने बेटे विक्रांत समेत कंपनी की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली| हांलाकि यह बात विक्रांत के चाचा विजयचंद्र को हजम नहीं हुई और उसने अपने भाई सुरेशचंद्र की पत्नी हीराराणी होने के फर्जी प्रमाण पेश कर एससीआई इंटरनेशनल सिक्युरिटी कंपनी विक्रांत और वर्षा शुक्ला को अंधेरे में रख अपने नाम करवा ली| विक्रांत शुक्ला और उनकी मां वर्षा शुक्ला को जब इसका पता चला तो दोनों ने विजयचंद्र शुक्ला के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी| विजयचंद्र शुक्ला के कहने पर भरुच के डॉ. सुनील प्रफुल्लचंद्र शाह ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया| जिसके आधार पर विजयचंद्र शुक्ला ने विक्रांत शुक्ला की संपत्ति अपने नाम करवा ली| विक्रांत शुक्ला और वर्षा शुक्ला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है| साथ ही डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले डॉ. सुनील शाह को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है|

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor