IMG-LOGO
Share:

हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा जॉइन करेंगे, कांग्रेस की पूर्व नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट भी होंगी शामिल

IMG


अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक के बाद एक नेता पार्टी को अलविदा कर भाजपा जॉइन कर रहे हैं| पिछले काफी समय से हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे| हार्दिक पटेल भी भाजपा जॉइन करने के संकेत दे रहे थे| आखिरकार हार्दिक पटेल के भाजपा जॉइन करने की तारीख तय हो गई है| हार्दिक पटेल के साथ ही कांग्रेस की पूर्व नेता भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का भगवा धारण करेंगे| जानकारी के मुताबिक 2 जून को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कमलम में हार्दिक पटेल भाजपा के हो जाएंगे| हार्दिक पटेल के अलावा कांग्रेस की पूर्व नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट भी अपने 500 जितने समर्थकों के साथ भाजपा जॉइन करेंगी| वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने श्वेता ब्रह्मभट्ट को अहमदाबाद की मणीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया था| कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात आए थे, तब श्वेता ब्रह्मभट्ट ने गांधीनगर के राजभवन में पीएम मोदी के साथ मुलाकात की थी| उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगी| अब वह दिन तय हो गया है जब हार्दिक पटेल और श्वेता ब्रह्मभट्ट भाजपा का भगवा धारण करेंगे|

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor