IMG-LOGO
Share:

सणिया हेमाद से 6 करोड़ का डुप्लीकेट गुटखा और पान मसाला जब्त

IMG

सूरत। गुटका माफिया डुप्लीकेट गुटखा पान मसाला मुंबई भेजने के लिए लोड कर रहे थे तभी पुलिस ने छापा मारा। पीसीबी और एसओजी की टीम ने कडोदरा रोड सारोली के सणिया हेमाद में आने वाले प्रिंस स्टेट के कृष्णा शक्ति लॉजिस्टिक्स नमक अलग-अलग दो गोदामों में छापा मारकर नकली गुटखा और पान मसाला के 6 करोड़ रुपए के जत्था के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीसीबी के पीआई आरएस सुवेरा ने मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कडोदरा रोड सणिया हेमाद की प्रिंस स्टेट के क्रिया शक्ति लॉजिस्टिक्स के अलग-अलग दो गोदाम में छापा मारा। जहां गोदाम तथा 5 कंटेनर ट्रैकों में से डुप्लीकेट गुटखा और पान मसाला, वाहनों सहित कुल 6 करोड़ से अधिक का मुद्दा माल जप्त कर लिया। स्थल से ट्रांसपोर्ट गोदाम के इंचार्ज संजय सीताराम शर्मा (निवासी-मॉडल टाउन पार्क अपार्टमेंट, लैंड मार्क के बगल में पूणा कुंभारिया, मूल राजस्थान),  संदीप जयवीर जैन ( 20 वर्ष, निवासी -जलाराम नगर सोसायटी पूणा कुंभारिया गांव, मूल राजस्थान) और विशाल राजकुमार जैन (27 वर्ष, निवासी -सविता सदन कंटेश्वर सोसाइटी, भाग 2, मूल-फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बरामद किया गया नकली गुटखा का जत्था दिल्ली से मंगाया गया था। दिल्ली में रहने वाला महावीर सखाराम जैन ने क्रिया शक्ति लॉजिस्टिक्स के गोदाम में गुटखा का जखीरा भेजा था। इस गुटखा को मुंबई भेजने के लिए विशाल जैन द्वारा टेंपो मंगा कर खड़ा किया गया था, जहां से मुंबई भेजने के लिए गुटका लोड होने वाला था। बरामद किया गया पान मसाला और गुटका पाउच पर कोई चेतावनी भी नहीं लिखी गई है। पुलिस ने दिल्ली से माल भेजने वाले महावीर जैन और सूरत में माल मंगाने वाले अनिल उर्फ अभिषेक यादव को वांटेड जारी किया है।
000

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor