IMG-LOGO
Share:

हर घर तिरंगा अभियान:तिरंगा यात्रा- 2024 का भव्य आयोजन

IMG

सुरत।सुरत शहर आन,बान,शान के साथ देश भक्ति के रंग में समग्र सुरत रंग गया। सुरत में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमे केंद्र राज्य सरकार के मंत्री तिरंगा के सम्मान में तिरंगा पदयात्रा में शहरीजनो के साथ पैदल चलकर सहभागी बने।पिपलोद वॉय जंक्शन से लाल भी कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम तक 2 किमी की तिरंगा यात्रा में सुरत वासियो ने राष्ट्र भावना उजागार किया।मिनी भारत सुरत में बसे विविध राज्यो के सांस्कृतिक ग्रुपो और उनकी नृत्य  प्रस्तुति,स्कूलों के विद्यार्थी ,युवाओ की पारम्परिक सांस्कृतिक वेषभूषा में देशभक्ति की रंगारंग प्रस्तुति आकर्षक का केंद्र रही।हजारो सुरत वासी तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।  

खेल,युवा सेवा और सांस्कृतिक  विभाग गांधीनगर और सुरत महानगरपालिका द्वारा आयाजित तिरंगा पदयात्रा में तिरंगा फहराकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री, सी.आर.पाटिल,गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी,शिक्षा राज्य मंत्री   प्रफुल पानशेरिया,वन और पर्यावरण राज्य मंत्री मुकेश पटेल ने  तिरंगा यात्रा को रवाना किया।कार्यकम के अंत मे मंत्रियों समेत महानुभावों ने घर घर तिरंगा लहराए ऐसे संकल्प के साथ दिनांक 9 से 15 अगस्त के दौरान तिरंगे को मान सम्मान से लहराने का सामूहिक शपथ लिया।
तिरंगा यात्रा में सांसद मुकेश पटेल,प्रभु भाई वसावा,विधायक पूर्णेश मोदी,विनोद मोरडिया, अरविंद राणा,प्रवीण घोघारी, संगीता पाटिल,मनु पटेल, किशोर कानाणी,संदीप देसाई,कांति बलर,पूर्व  केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद दर्शना जरदोष,मेयर दक्षेश मावाणी,म्यु.कमिश्नर शालिनी अग्रवाल,जिल्ला कलेक्टर डॉ. शौरभ पारधी,जिल्ला विकास अधिकारी शिवानी गोयल,पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गहलोत,सिटी प्रान्त अधिकारी विक्रम भंडारी,समेत प्रशासन और महानगरपालिका के अधिकारी और हजारो युवा, विद्यार्थी और नागरिक जुड़े।तिरंगा यात्रा में विविध शालाओं के शिक्षक, स्पोर्ट्स ग्रुप और एसोसिएशन के खिलाड़ी,सांस्कृतिक और धार्मिक संगठन,परफोर्मिंग आर्यस संस्थाये,डायमंड और टेक्सटाइल एसोसिएशन, फ़ोस्टा, क्रेडाई,एनसीसी,एनएसएस,नेहरू युवा केन्द्र,ओएनजीसी,कृभको,अडानी,रिलायंस,एएमएनएस जैसे हजीरा औद्योगिक समूहों,विविध सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि तथा राष्ट्र प्रेमी नागरिक देशभक्ति जब्ती को सुरावली के साथ उत्साह से पद यात्रा में जुड़े।अन्य राज्यो के संगठन खास कर उड़ीसा,राजस्थान,प.बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल,तेलंगाना,पंजाब सहित राज्यो के नागरिक और वहां के सांस्कृतिक ग्रुप भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुवे।

CRPF,RAF पुलिस विभाग प्लाटून,गुजरात पुलिस बैंड,NCC बैंड की अनोखी आकर्षक प्रस्तुति

CRPF,RAF रेपिड एक्शन फ़ोर्स,दाऊदी बोरा समाज बेंड,पुलिस विभाग प्लाटून,गुजरात पुलिस बैंड,द्वारा देश भक्ति की मधुर सुर में देश प्रेम के गीत लोगो के आकर्षक का केंद्र रहे।तिरंगा यात्रा के रूट पैट विविध स्टेज पर भांति भांति के सांस्कृतिक कार्यक्रम गरबा रास,साईनाथ ग्रुप लेजिम डांस,विविध राज्यो की नृत्य झांकी,आदिवासी दांगी नृत्य  आदि सांस्कृतिक नृत्यों ने अपना रंग जमाया।

 

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor