सुरत।सुरत में रहने वाले पोकरण प्रवासियों ने श्रावण मास में भगवान का 14 वां शहस्त्रघट रुद्राभिषेक का आयोजन रविवार को दादा भगवान वाड़ी कामरेज में किया गया।सावन महीने में भगवान भोले की पूजा अर्चना व रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है।पोकरण के 500 से ज्यादा शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक का लाभ लिया।मंत्रोचार के साथ भक्तों ने महादेव की पुजा अर्चना की गई।पोकरण के सुरत प्रवासियों के परिवारिक स्नेह मिलन के बाद सामुहिक गोट रखी गई।प्रवासी सुनील राठी ने बताया कि हर वर्ष सावन महीने में सामूहिक स्नेह मिलन औऱ रुद्राभिषेक करने के लिए शिवालयो में जाते है।