IMG-LOGO
Share:

पालघर में दम्पति शिविर का भव्य आयोजन

IMG

@योगेश राठौड़।
पालघर।चातुर्मास के पावन अवसर का लाभ उठाकर हर श्रावक अपने जीवन को सुख,शांति और धर्ममय बनाने का प्रयास करता है। इसी उद्देश्य से युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री डॉ.पीयूष प्रभाजी की सानिध्य में दंपति शिविर का आयोजन तेरापंथी सभा व तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
दंपति शिविर का आगाज साध्वी श्रीजी ने महामंत्रोच्चार के साथ किया।शिविर में सुखी परिवार का प्रतिरूप हाथों निर्मित घर का अनावरण सभा,महिला अध्यक्ष द्वारा किया गया एवं घरों को सुरक्षित रखने वाली संस्कारों की छतरी खोली गई।मंगलाचरण कार्यक्रम के संयोजक जोड़ो द्वारा किया गया। सभा अध्यक्ष चतुर तलेसरा ने सभी का स्वागत किया।
रिश्तों में कैसे मिठास भरे इस विषय पर साध्वी श्री पीयूष प्रभाजी ने कहा जो व्यक्ति जीवन में इस बोल देता है वह अपने रिश्तों में मिठास बढ़ा देता है एवं उनके जीवन का सफर आनंदमई बन जाता है। व्यक्ति अपनी जिंदगी में बहुत कुछ पाना चाहता है,पर अपना अमूल्य समय को केवल चीजों को प्राप्त करने में ही बर्बाद कर ना करें। वस्तु  आवश्यक है पर उन्हें अपने रिश्तों में सम्मिलित ना करें। अपनी इच्छाओं को सिमित कर दे, तो कितनी समस्याओं का समाधान हो सकता है। दांपत्य जीवन को विवाद का विषय ना बताएं बनाएं अनेकांत दृष्टि को अपनाकर रिश्ता मधुर बन सकता है। साध्वी श्री भावनाश्रीजी ने परिवार के अक्षरों का विश्लेषण कर परिवार का महत्व बताया। साध्वी श्री सुधाकुमारी जी ने घर परिवार पर भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया।साध्वी श्री दीप्तियशाजी ने सुखमय जीवन के वाक्य को अर्थपूर्ण बनाने का व्याकरण बताया।
 महासभा कार्यकारिणी सदस्य दिलीप राठौड़ ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। शिविर के प्रायोजक बने सविता खुबीलाल सिंघवी का स्वागत सम्मान सभा की ओर से किया गया। शिविर में लगभग 70 जोड़े ने सहभागी बने। जिसमे सफाला, केलवे रोड, बोइसर, मलाड मनोर के कपल्स की उपस्थिति रही। सभी कपल्स के लिए रोचक गेम्स,प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम को पुरस्कार से प्रोत्साहित किया गया। शिविर का सुंदर संचालन दीपिका बदामिया और विद्या बाफना ने किया। शिविर में पालघर कन्या मंडल का सराहनीय सहयोग श्रम रहा।
 आभार ज्ञापन महिला मंडल अध्यक्ष संगीता चपलोत ने व शिविर को सफल बनाने में सभा मंत्री दिनेश राठौड़,महिला मंडल मंत्री रंजना तलेसरा,नरेश राठौड़,राकेश श्रीश्रीमाल का रहा। 

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor