IMG-LOGO
Share:

 गुजरात में और 14 लोगों की मौत, 21094 आश्रयस्थल पर, 9848 अपने घरों को लौट गए

IMG


- जूनागढ़, गिर सोमनाथ, डांग, वलसाड और नवसारी में रेड अलर्ट, प्रभावित इलाकों में प्रशासन सतर्क
 गुजरात में भारी बारिश की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है| राज्य में अब तक 21094 लोगों को आश्रयस्थल पर रखा गया है| 14 और मौतों के साथ ही राज्य में अब तक 83 लोगों की बारिश के दौरान मौत हो चुकी है| जबकि 481 पशुओं की अब तक मौत हो गई| राज्य के जूनागढ़, गिर सोमनाथ, डांग, वलसाड और नवसारी समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है| गुजरात सरकार के प्रवक्ता और राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी ने राज्य में हो रही बारिश की स्थिति को लेकर स्टेट इमर्जंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की| बाद में पत्रकारों से बातचीत में राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि आज राज्य में बारिश का प्रमाण घटा है| लेकिन अब भी जूनागढ़, गिर सोमनाथ, डांग, वलसाड और नवसारी में भारी से अतिभारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट बरकरार है| राज्य प्रशाशन अब भी स्टेन्ड टू है और नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है| बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने के बाद छोटाउदेपुर के बोडेली के लोगों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं का तुरंत निपटारा करने क जिला प्रशासन को आदेश दिया था| इसके अलावा नवसारी में आश्रयस्थलों पर रहे प्रभावितों से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की थी और उनके भोजन इत्यादि जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का युद्धस्तर पर सर्वे कर कैश डोल देने का प्रशासन को आदेश दिया था| राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि राज्य के प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 21 टीमों को तैनात किया गया है| जबकि एनडीआरएफ की 2 और एसडीआरएफ 5 टीमें रिजर्व रखी गई हैं| अब तक 575 नागरिकों का रेस्क्यू किया गया है| एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें, पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय युवाओं की मदद से कच्छ जिले के भुज, नखत्राणा, लखपत, अबडासा, मुंद्रा और मांडवी तहसील के विभिन्न गांवों में पानी में फंसे 110 से भी ज्यादा नागरिकों और चार पशुओं बचा लिया| राजस्व मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 14 मौतों के साथ राज्य में अब तक कुल 83 लोगों की मौत हो चुकी है| जिसमें सबसे अधिक मौतें बिजली गिरने से हुई है| पेड़ गिरने से 2 और 9 लोगों की पानी में बहकर मौत हुई है| राज्य में अब तक 31035 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है| जिसमें 21094 लोग भी अब भी आश्रयस्थल पर हैं, जबकि 9848 नागरिक अपने घरों को लौट चुके हैं| उन्होंने बताया कि राज्य के गांवों में कार्यरत 14610 रोडवेज बसों के रूट में से केवल 138 गांवों के रूट बंद किए गए हैं और उसमें 14 रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई है| जबकि 124 रूट आज शाम तक बहाल कर दिए जाएंगे| वहीं राज्य के 18 हजार से अधिक गांवों में से केवल 769 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी| अब इन सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है| राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य में भारी बारिश की वजह से 51 स्टेट हाईवे और अन्य सड़कें, पंचायत अधीन 483 समेत कुल 537 रास्ते सुरक्षा की दृष्टि से बंद किए गए हैं| जबकि कच्छ से गुजरते नेशनल हाईवे 41, नवसारी नेशनल हईवे 64 और डांग गुजरने वाले नेशनल हाईवे को बंद किया गया है|

 

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor