IMG-LOGO
Share:

एक शाम बेटियों के नाम कवि सम्मेलन में महिला प्रतिभाओं का सम्मान :--

IMG

      सूरत।अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई सूरत द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत एक शाम बेटियो के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार  को सेलेब्रिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल वेसु में  किया गया। कवि सम्मेलन के पूर्व आपकी आवाज आपकी पहचान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओ एवं बेटियो ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कवि सम्मेलन से पूर्व प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने कहा कि यह आयोजन संपूर्ण रुप से महिला प्रतिभाओं को समर्पित है। संगठन हर तीन माह में शहर की अलग क्षेत्र में इस तरह इस तरह के आयोजन करता रहेगा जिससे शहर की महिलाओ व बेटियो की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हे उचित अवसर दिया जा सकें।
देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में देश की मशहूर कवियत्री सोनल जैन के संचालन में कवि देश के ख्याति प्राप्त कवियो ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें               कुलदीप रंगीला ने मां के ऊपर कविता 

"माँ की रोटी हरिश्चंद्र की सच्चाई से अच्छी थी ,
वह दो रोटी रामायण की चौपाई से अच्छी थी।
वह दो रोटी जीवन के हर शुभ संयोग से अच्छी थी।
वह दो रोटी साँवरिया के छप्पन भोग से अच्छी थी।

 कवि दिनेश दिग्गज ने
 फूलों की तरह रोज खिलो अच्छा लगेगा
लिबास भी दोस्ती के सिलो अच्छा लगेगा।
फेसबुक पर मिलते हो फालतू लोगो से लेकिन
गाँव जाकर सगे भाई से मिलो अच्छा लगेगा, 

कवि गौरव साक्षी  ने 
कोई  उपहार  क्यों नहीं लाए,
मेरा  श्रृंगार  क्यों  नहीं  लाए |
मेरी  बेटी की एक ही ज़िद है,
आप तलवार क्यों नहीं लाये।

 राहुल शर्मा ने देश वीर जवानों पर प्रस्तुति दी।
 यह जानकारी  महिला इकाई की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल सचिव सुमन चोकड़िका ने दी। समारोह  में सुमन गाडियां, रेणु, कविता, पूनम, शैलजा,शुशीला,रमा,रितु, मासूम,मेघा,गुड्डी,निधि, वर्षा,अनिता,मनीषा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल दारूका राजेश टेकरीवाल  अशोक टिबरेवाल श्याम सिहोटिया सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor