महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में दिनांक 22-10-24 को अग्रवाल समाज ट्रस्ट घोड दौड़ रोड पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने बताया कि सुबह 6:30 बजे से योग प्राणायाम योगाचार्य श्री गौरीशंकर जी ने करवाया।सुबह 9:30 बजे से अग्रवाल बिजनेस नेटवर्क का कार्यक्रम गौरव जगनानी के द्वारा समाज के करीबन 200 प्रतिष्ठित युवा उद्यमियों के साथ रखा गया। दोपहर 12:15 बजे से शेयर मार्केट से सम्बंधित विषय पर मुम्बई से पधारे श्री एस. पी. तुलस्यान के दिशा निर्देश में हुआ। उसके बाद समाज के होनहार डॉक्टर, वकील, पुलिस सेवा से जुड़े हुए लड़के लड़कियों का सम्मान किया गया।महिला इकाई द्वारा 2:30 बजे से वाद विवाद प्रतियोगिता, 2:45 बजे से फायरलैस कुकिंग,शाम को 4:00 बजे से गरबा डांडिया का प्रोग्राम आयोजित किया गया,इसमें समाज के काफी प्रबुद सदस्यों महिलाये,बच्चो सभी ने भाग लिया।इस मौके पर समाज के पूर्व अध्यक्ष सुशील बजाज, चैयरमेन श्याम खैतान,अध्यक्ष रामप्रसाद अग्रवाल,उपाध्यक्ष प्रदीप गाड़ीया,अग्रसेन जयंती मार्गदर्शक संजय जगनानी,जयंती के मुख्य सयोजक सुनील गोयल,सुनील गुप्ता मंत्री राजकुमार जयबाबा,कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी,महिला अध्यक्ष रेखा जालान,सरक्षक ज्योति अग्रवाल,युवा अध्यक्ष निखिल गर्ग ओर कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने उपस्थित रहकर सभी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।