IMG-LOGO
Share:

कांग्रेस ने गुजरात में 7 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए, जिग्नेश मेवानी का नाम भी शामिल

IMG

दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार रात गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेट की कार्यकारी अध्यक्षों की प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। सात नेताओं में जिग्नेश का नाम भी शामिल है।


कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले गुरुवार को विधायक जिग्नेश मेवानी समेत सात नेताओं को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस ने जिग्नेश मेवानी समेत सात नेताओं को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, मेवानी के अलावा, विधायक ललित कागाथरा, विधायक रित्विक मकवाना, विधायक अंबरीश डेर और विधायक हिम्मत सिंह पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके अलावा कादिर पीरजादा और इंद्रविजय सिंह गोहिल को भी गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जगदीश ठाकोर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बता दें कि राज्य में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ तैयारी में जुटी हुई है।


कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है और शशिकांत सेंथिल को वार-रूम का प्रमुख बनाया गया है। विधायक प्रियंक खड़गे को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के संचार और सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है। कर्नाटक में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव होना है।


पार्टी की ओर से नियुक्त 37 पर्यवेक्षकों में से 23 राजस्थान के लगाए गए है। राजस्थान कांग्रेस के 13 मंत्रियों और 10 विधायकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सभी लगाए गए पर्यवेक्षक 22 विधानसभा क्षेत्रों में अपने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में जाकर दावेदारों की रायशुमारी करेंगे। मजबूत दावेदारों की सूची बनाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। जिसके बाद उन संभावित नामों में से फाइनल प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor