IMG-LOGO
Share:

विकास सप्ताह 2024: चौकबाजार किले से निकली विकास पदयात्रा

IMG

चौक किले से अडाजण बस डिपो तक पदयात्रा में पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया

सूरत। गुजरात भर में 7 से 15 सितंबर दौरान मनाए जा रहे विकास सप्ताह के तहत केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सूरत के ऐतिहासिक चौकबाजार किले से अडाजण बस डिपो तक विकास पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें नागरिकों ने विभिन्न बैनरों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वित्त एवं ऊर्जा मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा कि प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में पूरे देश सहित गुजरात राज्य विकास के नये आयाम पर पहुंचा है। 23 साल पहले शुरू हुई विकास यात्रा में गरीबों और वंचितों के साथ साथ बच्चों, महिलाओं, किसानों और आदिम समूहों सहित नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं और सभी के साझा विकास को

प्राथमिकता दी गई है। वाइब्रेंट गुजरात, स्कूल प्रवेशोत्सव, गरीब कल्याण मेला, सेवासेतु जैसे अनेक विकासात्मक प्रयासों के माध्यम से गुजरात को पूरे भारत के एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की उत्कृष्ट योजना के कारण सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी गुजरात देश में सबसे आगे है। वहीं अब राज्य सरकार की ओर से कैच द रेन प्रोजेक्ट के तहत वर्षा जल संचयन के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक संदीप देसाई, प्रवीण घोघारी, पूर्णेश मोदी, अरविंद राणा, संगीता पाटिल, महापौर दक्षेश मावानी, जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारघी, जिला विकास अधिकारी शिवानी गोयल, मनपा आयुक्त शालिनी अग्रवाल, उप महापौर डॉ. नरेंद्र पाटिल, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजन पटेल, सत्तारूढ़ दल के नेता शशिबेन त्रिपाठी, दंडक धर्मेश वानियावाला, पूर्व महापौर हेमालीबेन बोघावाला, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, नगरसेवक और बड़ी संख्या में सामाजिक अग्रणी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor