IMG-LOGO
Share:

विप्र फाउंडेशन द्वारा संकल्प पर्व का भव्य आयोजन 10 से 12 मई तक

IMG

विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित संकल्प पर्व की रूपरेखा तय करने और  विप्र समाज को आमंत्रित करने के लिए अलग-अलग क्षेत्र में समाज के बंधुओ की मीटिंग रखी जा रही है। जिसके अंतर्गत कल रात नागदा समाज की वाडी में गोड़ादरा क्षेत्र के हर सोसाइटी के विप्र अग्रणियो की विशाल बैठक हुई।इस बैठक में कार्यक्रम संयोजक कल्पेश रावल ने सर्व समाज को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया और बताया कि ब्राह्मण जब भी इकट्ठा होते हैं तो वह अपने समाज से पहले सर्व समाज की भलाई की बात करते हैं।सदियों से ब्राह्मण समाज अपने समाज से पहले सनातन समाज की  सेवा और धर्म प्रचार प्रसार के लिए कार्यरत रहा है। इसके साथ  मॉडल मॉडल टाउन विस्तार के लिए डुम्भाल मंदिर में  में मीटिंग रखी गई जिसमें पार्षद विजय चौमाल ने सभी विप्र बंधुओं को विशाल संख्या में कार्यक्रम में आने का आग्रह किया।
   रामावतार पारीक ने बताया कि संस्था के लक्ष्य सामाजिक समरस्ता ,राष्ट्रीय एकता और स्वजातीय गतिशीलता के अनुकूल ही यह संकल्प पर्व मनाया जा रहा है।
    इस संकल्प  पर्व के पहले दिन पूरे भारत में गौ सेवा का संकल्प लिया जाएगा।इसके लिए 10 मई को सुबह 6 बजे लाड़वी की ॐ नन्देश्वर गौ शाला में लापसी,चारा और 56 भोग से गौ सेवा की जाएगी। 
   11मई को परशुराम महा महोत्सव में शाम 5:30 बजे विशाल संख्या में भगवान परशुराम जी की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकलेगी।  इस यात्रा में सूरजमल फाउंडेशन द्वारा ज्यूस की सेवा दी जाएगी।
   इसके बाद सामाजिक समरस्ता के तहत विप्र समाज के अलावा सनातन बंधुओं की सेवा करने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने वाले श्रेष्ठ लोगो को सनातन श्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।इस कार्यक्रम में संपूर्ण विप्र समाज के साथ 36 कौम 18 वर्ण के समाज और सेवा भावी संस्थाओं के कार्यकारिणी को भी आमंत्रित किए गए है। 
   11 मई को तुलसी पार्टी प्लॉट में इस महा उत्सव में प्रकाश दास जी स्वामी के भजनों की प्रस्तुति के साथ महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।
         12 मई को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी,जिसमें आने वाले समय के लिए विप्र समाज की गतिशीलता के लिये संकल्प लिया जाएगा।
    सूरत सनातन समाज ने भी खुले दिल से ब्रह्म समाज के इस उत्सव का स्वागत किया है।विप्र फाउंडेशन के आने वाले लोगो का अलग अलग समाज के अग्रणियों ने जगह जगह होल्डिंग लगाकर स्वागत किया है।
   कल की इन बैठको में अध्यक्ष घनश्याम सेवक,यात्रा संयोजक गिरधारी राजपुरोहित,प्रदीप पारीक , मनीष दयालपूरा,पुखराज पुजारी , भगवती पालीवाल,राधेश्याम शर्मा , विनोद सारस्वत,सुखदेव गोड़,श्रवण जोशी,जगदीश सारस्वत,दामोदर गोड़,सुभाष व्यास,अटल बिहारी भोजक,लाला सेवक के अलावा विप्र समाज के सैकड़ो बंधु उपस्थित रहे

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor