IMG-LOGO
Share:

श्री जिनदत्तसूरि मंडल सूरत द्वारा समग्र सूरत खरतरगच्छ संघ की डिजिटल निर्देशिका का विमोचन सम्पन्न

IMG

सूरत शहर की सबसे प्राचीन चमत्कारिक हरीपुरा दादावाड़ी में स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवम श्री नाकोड़ा भैरव देव मंदिर जी की 35 वी वर्षगांठ निमित श्री हरिपुरा दादावाड़ी में परम पूज्य गुरुदेव युग दिवाकर, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी महाराज के शिष्य रत्न मोकलसर नंदन, उपाध्याय प्रवर, प्रखर व्याख्यान वक्ता, स्वाध्याय रसिक, श्री मनितप्रभसागरजी म. सा., श्री समयप्रभसागरजी म. सा. एवम समस्त साधु साध्वी की निश्रा में सत्तर भेदी पूजा,अष्ठ प्रकारी पूजा पढ़ाई गई, और विधि विधान के साथ दोनो शिखर पर ध्वजा के लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजा फहराई गई ओर सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवम उसके बाद सकल संघ का गौतम प्रसादी रखी गई थी।

इस बीच श्री जिनदत्तसूरि मंडल,सूरत द्वारा संचालित, लाभार्थी परिवारों के आर्थिक सहयोग से निर्मित सूरत में रहने वाले समस्त खरतरगच्छ परिवारों की समस्त पारिवारिक सूची, खरतरगच्छ संबंधित जानकारियां इत्यादि बहुत सारी जानकारियां युक्त "KHARTAR SURAT" नाम से मोबाइल एप (डिजिटल निर्देशिका) का विमोचन लाभार्थी परिवारों द्वारा किया गया। यह समग्र भारत वर्ष के खरतरगच्छ संघों में से प्रथम सूरत शहर की डिजिटल निर्देशिका है।

इस भागीरथ कार्य से खरतरगच्छ परिवारों में परिचय - संबंध - एकता,धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता एवं जानकारी का आदान प्रदान होगा। जिससे संगठनात्मक विकास मजबूत होगा। इस युग में इसकी नितांत आवश्यकता है।

मंडल द्वारा मुख्य लाभार्थी और विमोचन लाभार्थी परिवारों का तिलक, माला, श्रीफल एवम मोमेंटो से बहुमान किया गया।इस अवसर पर श्री खरतरगच्छ दादा साहेब जैन देरासर, श्री जिनदत्तसूरि दादावाड़ी, हरिपुरा के पदाधिकारी ट्रस्टी सहित कई सूरत के सभी खरतरगच्छ संघों के पदाधिकारी एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
खरतरगच्छ के सभी मंडल, सभी शाखाओं, सभी संस्था के सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन श्री जिनदत्तसूरि मंडल और केयुप,सूरत शहर शाखा के अध्यक्ष अल्पेश छाजेड़ ने किया।

ध्वजारोहण और विमोचन के सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था श्री जिनदत्तसूरि मंडल एवम केयूप सूरत शहर शाखा के कार्यकर्ताओं ने संभाली।

 

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor