IMG-LOGO
Share:

आप पार्टी का विरोध-मैं हिन्दू धर्म को पागलपन मानता हूँ।

IMG

आप का विरोध: सूरत में 'मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा'
 बैनर में मुस्लिम पोशाक में केजरीवाल की तस्वीर
सूरत।यदि पार्टी के नेता आगामी विधानसभा के संबंध में अपने बयान में जरा सी भी सावधानी नहीं बरतते हैं, तो तुरंत उसके राजनीतिक रूप को बहुत गंभीरता से लिया जाता है।आप और बीजेपी लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस वक्त आप नेता ने हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ रही बीजेपी सरकार के हाथ एक बड़ा मुद्दा दिया है। दिल्ली में आप के एक मंत्री के बयान पर सूरत शहर में केजरीवाल की तस्वीरों वाले विरोध पोस्टर लगाए गए हैं।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के धर्म परिवर्तन पर दिए गए बयान का गुजरात में विरोध शुरू हो गया है। अहमदाबाद, सूरत और राजकोट की सड़कों पर शनिवार को पोस्टर दिखाई दिए, जिनमें अरविंद केजरीवाल को टोपी पहने दिखाया गया है। एक पोस्टर में लिखा है- मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं। वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा है- मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानता। राजेंद्र पाल गौतम पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई थी। दीक्षा कार्यक्रम बुधवार को जय भीम मिशन ने आयोजित किया था, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोग आए थे। शुक्रवार को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंत्री राजेंद्र पाल का वीडियो शेयर किया था, इसके बाद से मामला विवादित हो गया।

गुजरात के बड़े शहरों में ऐसे पोस्टर्स किसने लगाए, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि बाद में राजकोट से पोस्टर हटा दिए गए। अब तक AAP गुजरात में जोरदार तरीके से चुनावी अभियान चला रही थी। इस दौरान इन पोस्टर को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor