IMG-LOGO
Share:

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में काले झंडे दिखा विरोध करने वाले 4 कांग्रेसी कार्यक्रताओं के खिलाफ पासा का मामला दर्ज

IMG

सूरत। शहर के लिंबायत स्थित नीलगिरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान काला झंडा दिखाने के मामले में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को लिंबायत पुलिस ने गिरफ्तार कर पासा के तहत अलग-अलग जेलों में भेज दिया, जिससे विधानसभा चुनाव से पूर्व ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
लिम्बायत के नीलगिरी मैदान में गत 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला कार्यक्रम स्थल पर जा रहे था। उस समय काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने वाले गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री आशीष राय और सूरत शहर कांग्रेस के पदाधिकारी गुलाब यादव, किशोर शिंदे और संतोष शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उस समय भी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। इस घटना के बाद लिंबायत पुलिस ने कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को छेड़छाड़ तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट द्वारा जमानत पर मुक्त होने के साथ ही बिल्डिंग परिसर से लिंबायत पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जिसके बाद मध्य रात्रि को लिबायत पुलिस ने कांग्रेस के चारों कार्यकर्ताओं को पासा के तहत गिरफ्तार कर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आशीष राय को मेहसाणा, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी गुलाब यादव को नडियाद, किशोर शिंदे को राजकोट और संतोष शुक्ला को अहमदाबाद की जेल में भेज दिया

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor