हीरियूर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल हीरियूर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेरापंथ भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कन्या मंडल की दीप्ति सालेचा और छवि चोपड़ा द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। तत्पश्चात मंगलाचरण महिला मंडल सदस्यों ने किया।
विशेष उद्बोधन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कवि, साहित्यकार और काव्य रचनाकार श्रीमती स्वाति जी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महिला व कन्या को आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाने से बड़ी ऊंचाई तक पहुँच सकती है।।महिला केवल घर तक सीमित नही है।महिला किसी से कम नही है। महिलाओं को समाज और परिवार में बराबरी का स्थान मिलना चाहिए।
कार्यशाला में मंत्री सीमा चोपड़ा, सुमन तातेड़ और लवली सालेचा ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। घटना प्रसंग से अच्छे से समझाने का प्रयास करते हुवे कहा कि परिवार समाज मे प्रेम और स्नेह से रहना जरूरी है। मंत्री सीमा चोपड़ा ने महिलाओं को पारिवारिक और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर महिला मंडल और कन्या मंडल की विशेष उपस्थिति रही। कन्या मंडल सीमा चौपड़ा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री दीप्ति सालेचा ने किया।