जनवरी मे भागवत सप्ताह
वैष्णवाचार्य श्री वृजराजकुमारजी महोदयश्री की उपस्थिति में बडी संख्यामें वैष्णव कार्यक्रम में जुडे
सूरत।डुमस रोड पर स्थित गौरव पथ की शान श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में शनिवार को नवनिर्मित भावात्मक दर्शन स्वरुप गिरिकुंज का अनावरण किया गया। युवा वैष्णवाचार्य गोस्वामी 108 श्री वृजराजकुमारजी महोदयश्री की प्रेरक उपस्थिति में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैष्णवों ने भाग लिया।
डुमस रोड पर शहर में वैष्णव आस्था का केंद्र बिंदु श्री गोवर्धननाथजी की हवेली के प्रांगण में वैष्णव आस्था को नवचैतन्य प्राप्त हो सके,
इसके लिए भावात्मक दर्शन स्वरुप गिरिकुंज का निर्माण किया गया है। शनिवार 23 नवंबर को युवा वैष्णवाचार्य गोस्वामी 108 श्री वृजराजकुमारजी महोदयश्री द्वारा गिरिकुंज का अनावरण कर इसे वैष्णवों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पूज्यश्री द्वारा श्री गोवर्धननाथजी का अनावरण करने के पश्चात पंचामृत अभिषेक किया गया। पूज्यश्री के सान्निध्य में शाम को अन्नकूट के दर्शन का भी आयोजन किया गया था और उसके बाद सखड़ी प्रसाद का भी वितरण किया गया। पूरे दिन के सभी कार्यक्रमों में वैष्णवोंने बड़ी संख्या में शामिल होकर दर्शन और प्रसाद का लाभ लिया।
हवेली प्रांगण में 1 जनवरी 2025 से 7 जनवरी 2025 तक श्रीमद्भागवत सप्ताह का भी आयोजन किया गया है।भागवत कथाकार शास्त्री हिरेनभाई भट्ट वैष्णवों को भागवत कथा का ज्ञान देंगे। 1 जनवरी को दोपहर 3 बजे पोथी यात्रा निकलेगी और 4:30 बजे कथा शुरू होगी। सप्ताह के दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा होगी और 4 जनवरी को नंद महोत्सव,5 जनवरी को गोवर्धन लीला और 6 जनवरी को रुक्मिणी विवाह जैसे मनोरथों का आयोजन किया जाएगा।श्री गोवर्धन ट्रस्ट ने वैष्णवों के साथ-साथ श्रद्धालुओं से भी बड़ी संख्या में कथा श्रवण का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।