IMG-LOGO
Share:

ज्ञान वाटिका संचालन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे बाड़मेर

IMG

कुशल वाटिका में ज्ञान वाटिका के राष्ट्रीय अध्यक्ष डोसी का किया अभिनन्दन
कुशल वाटिका में शनिवार को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
बाडमेर। स्थानीय कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार को माताजी म.सा. रतनमाला श्रीजी म.सा. की निश्रा में मेले का हुआ आयोजन हुआ व ज्ञान वाटिका के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया अभिनन्दन। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा़ ने बताया कि कुशल वाटिका में विराजमान माता म.सा. साध्वी रत्नमाला श्रीजी व साध्वी मण्डल के सानिध्य में कुशल वाटिका में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावांे से पधारे श्रद्वालुओं दर्शन वन्दन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के केशर पूजा, दर्शन-वन्दन किया गया। डोसी ने बताया कि शनिवार को कुशल वाटिका में मन्दिर प्रांगण में साध्वी मण्डल की निश्रा में प्रातः 08.30 बजेे गिरनार भक्त मण्डल द्वारा शंखनाद व ढोल की थाप लय व सुर के साथ भक्ति भावना के माध्यम से मुलनायक भगवान मुनिसुव्रत स्वामी की प्रतिमा का पक्षाल किया गया और विधि-विधान व श्लोक के साथ केशर पूजा व भक्तिमय आरती की गई। कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से भाता प्रभावना दी गई। कुशल वाटिका सहमंत्री एडवोकेट गौतमचन्द बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल का लाभ इन्द्रादेवी कालूचन्द श्रीश्रीमाल परिवार सांचोर व केशर पूजा का लाभ मेवाराम मूलचन्द बोथरा ़व आरती व मंगल दीपक का लाभ साधार्मिक भक्त द्वारा लिया गया, जिनका ट्रस्ट मण्डल द्वारा अनुमोदना की गई। शनिवार मेले के दौरान कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल, गिरनार भक्त मण्डल, केयुप, केएमपी, कुशल वाटिका मित्र मण्डल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Latest Articles

विद्रोही आवाज़
hello विद्रोही आवाज़

Slot Gacor

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Pulsa

Slot Deposit Pulsa Tanpa Potongan

Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Situs Slot Gacor

Login Slot

Situs Slot Gacor